उत्तराखंड
शिक्षा विभाग की खुली पोल: यूपी बोर्ड इंग्लिश का पेपर हुआ आउट, 24 जनपदों में दोबारा होगी यह परीक्षा…
लखनऊः यूपी बोर्ड की आज होने वाली अंग्रेजी का पेपर नकल माफियाओं ने लीक कर दिया। जिसके वजह से प्रदेश के 24 जनपदों में आज होने वाली परीक्षा रद कर दी गई है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी पिछले साल 28 नवंबर को आयोजित यूपी टीईटी का पेपर आउट हो गया था। आज एक बार फिर से यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 12वीं का अंग्रेजी का पेपर आउट हो गया है।
अंग्रेजी का पर्चा लीक होने के बाद योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री बनाए गए संदीप सिंह की भी जवाबदेही शुरू हो गई है। सबसे खास बात यह है कि अंग्रेजी की परीक्षा आज दोपहर 2 से 5 बजे तक होनी थी। 24 जिलों में 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा रद कर दी गई है। बाकी अन्य जिलों में अंग्रेजी का पेपर निर्धारित समय पर होगा। इन जिलों में रद की गई है।
आगरा, मैनपुरी, मथुरा,अलीगढ़ ,गाजियाबाद, बागपत,बदायूं,शाहजहांपुर ,उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर , महोबा, जालौन, चित्रकूट , अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली में अंग्रेजी का पेपर रद किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



