सुलझा विवादः असम-मेघालय सीमा विवाद खत्म करने पर राजी, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ समझौता... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सुलझा विवादः असम-मेघालय सीमा विवाद खत्म करने पर राजी, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ समझौता…

देश

सुलझा विवादः असम-मेघालय सीमा विवाद खत्म करने पर राजी, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ समझौता…

दिल्लीः असम और मेघालय की सरकारों ने अपने राज्यों की सीमा विवाद बहुत हद तक सुलझा लिया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कोनार्ड संगमा ने आज दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद 12 सबसे ज्यादा विवादित क्षेत्रों में से 6 की राज्य सीमा निर्धारित हो गई है। साइन करने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

गृह मत्री अमित शाह इस विवाद को निपटाने के लिए एक साल से लगे हुए थे। ‌मेघालय और असम के बीच 1972 से चला आ रहा सीमा विवाद खत्म होने की ओर बढ़ गया है। सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच कई बार हिंसक घटनाएं भी हो चुकी हैं। अमित शाह की पहल पर आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा राजधानी दिल्ली पहुंचे। गृहमंत्री की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच एक ऐतिहासिक करार हुआ है।

इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच 70 प्रतिशत सीमा आज विवाद से मुक्त हो गई है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने बताया कि आगे का विवाद ही हम बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे‌। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह को धन्यवाद दिया है। इस मीटिंग को लेकर मेघालय और असम फिर लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मेघालय और असम के बीच सीमा विवाद खत्म हो जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link