Big News: CM धामी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के इस अधिकारी से छीनी जिम्मेदारी, मचा हड़कंप... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: CM धामी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के इस अधिकारी से छीनी जिम्मेदारी, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

Big News: CM धामी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के इस अधिकारी से छीनी जिम्मेदारी, मचा हड़कंप…

देहरादून : उत्तराखंड में सीएम धामी दूबारा शपथ लेते ही एक्शन में आ गए है। उन्होंने प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट वितरण योजना में हो रही देरी पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने योजना को लेकर शिक्षा विभाग का ढुलमुल रवैया से नाराज होकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से सीमा जौनसारी को हटा दिया है। एक बार फिर यह जिम्मेदारी आरके कुंवर को दोबारा सौंपी गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने शिक्षा व्यवस्था में सख्त रुख अपनाते हुए धामी सरकार ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सीमा जौनसारी से उनका यह पदभार छीन लिया है। अचानक की गई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीमा जौनसारी को कुंवर की जगह अकादमिक, प्रशिक्षण एवं शोध निदेशक के पद पर भेजा गया है। वहीं राकेश कुमार कुंवर पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें निदेशक माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को फ्री टैबलेट वितरित करने की घोषणा की थी। इस योजना को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतरने के लिए टैबलेट खरीदने के लिए सरकार ने धनराशि डीबीटी के जरिए सीधे पात्र विद्यार्थियों के खाते में डालने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई जिलों में यह धनराशि छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में सीधे डालने के बजाए प्रधानाचार्य के खाते में डाली गई और फिर छात्रों के खाते में ट्रांसफर की गई। योजना भली प्रकार से लागू न होने पर सीएम नाराज है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link