देहरादून
ऋषिकेश ISBT परिसर में अब हाईटेक शौचालय की सुविधा का मिल सकेगा लाभ…
ऋषिकेशः आई एस बी टी परिसर में पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिए देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे लोगों को अब हाईटेक शौचालय की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने संयुक्त यात्रा बस अड्डे स्थित बेहद हाईटेक सुविधाओं से युक्त शौचालय का उद्वाटन करते हुए उसे जनता के सुपुर्द कर दिया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में इसका लाभ श्रद्वालुओं को मिलेगा।
उन्होंने बताया स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यह शौचालय पूरी तरह से हाईटेक है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन है। सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम है। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा और हेल्पर वहां बैठा होगा।
महापौर के अनुसार तीर्थ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा हाईटेक शौचालय बनाने की कवायद शुरू की गई थी। स्वच्छता की और एक और कदम के लक्ष्य के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हाईटेक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान महापौर मंमगाई ने तमाम उपस्थिति को स्वच्छता का पाठ पड़ाने के साथ पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील भी की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






