Big breaking: कल रोडवेज डिपो के काम होंगे बाधित, वजह पढ़ लीजिये... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big breaking: कल रोडवेज डिपो के काम होंगे बाधित, वजह पढ़ लीजिये…

उत्तराखंड

Big breaking: कल रोडवेज डिपो के काम होंगे बाधित, वजह पढ़ लीजिये…

देहरादून। कल यानी सोमवार को रोडवेज कर्मचारी एक दिवसीय कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने दी है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। कर्मचारी वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर 21 मार्च से प्रदेश के सभी डिपो में एक दिवसीय धरना देंगे। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 28 मार्च से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।

बताया कि मार्च महीने बीतने वाला है, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन नहीं मिल पाया। एसीपी के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी की जा रही है, जो न्यायोचित नहीं हैं। एसीपी प्रकरणों में कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन दिए थे, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई।

सातवें वेतनमान के अनुरूप महंगाई और अन्य भत्ते नहीं मिल पा रहे। कहा कि परिषद 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन को ज्ञापन दे चुका हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिस कारण मजबूरन अब चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link