Big Breaking: उत्तराखंड में यहां मंडी के बाहर चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां मंडी के बाहर चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख…

देहरादून

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां मंडी के बाहर चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख…

ऋषिकेश: उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित कृषि मंडी समिति गेट के पास बीती रात चार दुकानों में आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़ंकप मच गया है। वहीं आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हरिद्वार रोड कोयल घाटी के पास पान की दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटो ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में तीन फलों की दुकानें आ गई। आग की लपटों को देख मौके पर हड़ंकप मच गया। आग लगते देख मंडी में अपना माल लेकर आने वाले व्यापारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। क्षेत्र में हड़ंकप मच गया है।

Video: उत्तराखंड में यहां मंडी के बाहर चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख…

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। हालांकि तब तक चारों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया था। पान की दुकान चलाने वाले महेंद्र मद्धेशिया ने आग लगने का कारण रंजिश बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी तक दुकानदारों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर किसी के खिलाफ कोई तहरीर दी जाती है तो जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link