देहरादून
Big Breaking: गढ़वाल बन रहा अपराध का गढ़, अब मसूरी झील में मिला नाबालिग किशोरी का शव…
मसूरी: उत्तराखंड में लोग जहां शांति और अध्यात्म की तालाश में आते थे वहीं वादियां अब अपराध का गण बन रही है। राज्य में लूट ,हत्या, बल्तकार, चोरी जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। 24 घंटे के भीतर तीन बड़ी वारदाते सामने आई है। आज सुबह नैनीताल में जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। दून में दिन दहाड़े एक छात्रा को गोली मार दी तो वहीं अब मसूरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मसूरी झील में आज एक नाबालिग किशोरी का शव मिला है। शव को झील से निकालकर कब्जे में लिया गया और शव की शिनाख्त श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की रहने वाली सोनाली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुबह करीब 7-8 बजे के बीच में सोनाली नाम की किशोरी मसूरी झील के मुख्य गेट पर पहुंची थी। उसने वहां मौजूद सफाई कर्मचारी से झील जाने के लिये मुख्य गेट को खोलने की बात पूछी। जिस पर सफाई कर्मचारी ने उसे बताया कि गेट 10 बजे खुलेगा। जिसके बाद सोनाली मुख्य गेट से छलांग लगाकर झील की ओर चली गई। झील के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि नाबालिग किशोरी झील की ओर गई। सीसीटीवी में किशोरी के हाथ में मोबाइल देखा जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल झील से बरामद हुआ है। कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने किशोरी के शव को झील से बाहर निकाल लिया है। किशोरी के मोबाइल से ही किशोरी की पहचान सोनाली निवासी श्रीनगर गढ़वाल श्रीकोट के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मसूरी झील से किशोरी का शव मिलने के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा दिया है, साथ ही उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।किशोरी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लगातार आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल साक्ष्य ढूंढे जा रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”
धामी का संकल्प – “सोशल मीडिया बनेगा सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु”






















Subscribe Our channel






