देश
आस्था पर सवालः भगवान शिव के नाम पर बिक रहा पान मसाला,लोगों में आक्रोश, जानिए मामला…
देहरादूनः देशभर में बड़े पैमाने पर बहुबाली पान मसाला बिक रहा है तो वहीं कंपनी शिव भगवान को भी नहीं बख्श रही है। शिवरात्री पर जारी अपने एक विज्ञापन को लेकर कंपनी विवादों में आ गई है। कंपनी आज एक अखबार में अपने उत्पाद बाहुबली पान मसाला का एक विज्ञापन जारी किया है । जिसमें उन्होंने “भोले के संग सब बाहुबली दबंग” जैसी टैगलाइन दी है। जिसका कड़ा विरोध किया जा रहा है। लोग इस विज्ञापन पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहें है।
बता दें कि आज जहां एक ओर शिवरात्रि की धूम है तो वहीं सोशल मीडिया पर शिव भगवान के नाम पर पान मसाला बेचने का विरोध किया जा रहा है। विज्ञापन में जहां “भोले के संग सब बाहुबली दबंग” जैसी टैगलाइन दी है। इतना ही नहीं त्रिशूल और एक तरफ भोले डमरू बजाते हुए और दूसरी तरफ शंख बजाते हुए भोले की फोटो लगाई हुई है। जिसको देख भोले के भक्तों में सोशल मीडिया पर लोगों में काफी आक्रोश नजर आ रहा है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है। साथ ही कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात भी कह रहे हैं ।
लोग सवाल कर रहे है कि पान मसाला का एडवरटाइजमेंट करने के लिए भोलेबाबा की तस्वीर का इस्तेमाल हो गया और लिखा क्या है ” भोले के संग बाहुबली दबंग” मतलब क्या है, और भोले बाबा की ही तस्वीर क्यों ली गई। तो वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने पान बहार कंपनी के उत्पाद बाहुबली ( पान मसाला ) के इस तरह प्रचार प्रसार की घोर निंदा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के विज्ञापनों को बंद कर देना चाहिए , साथ ही इन पर उचित कार्यवाही भी करनी चाहिए ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel






