देश
Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में जाने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन, जानें डिटेल्स…
देहरादून: भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार मौका है। एमओडी (आर्मी) कैंप के इंटीग्रेटेड मुख्यालय ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, इच्छुक उम्मीदवार 11 मार्च 2022 तक इंडियन आर्मी एमटीएस (सफाईवाला) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
बता दें कि भारतीय सेना एमटीएस भर्ती 2022 अभियान के माध्यम से कुल 7 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा पास या समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा सिविल या सरकारी ऑफिस से हाउसकीपिंग में 6 महीने के अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों को ट्रेड विशिष्ट के अलावा एमटीएस के रूप में कई कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतन उम्र 18 और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और व्यावहारिक परीक्षा एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (सेना), कैप राव तुला राम मार्ग नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






