सावधानः उत्तराखंड के देहरादून सहित 7 जिलों में अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी.. - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सावधानः उत्तराखंड के देहरादून सहित 7 जिलों में अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी..

उत्तराखंड

सावधानः उत्तराखंड के देहरादून सहित 7 जिलों में अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी..

देहरादूनः उत्तराखंड में जहां एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से भारी रहने का अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी के कुछ स्थानों में बरसात के साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। 25 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। शेष मौसम शुष्क रहेगा। 25 के बाद अगले दो दिन बारिश में कमी आएगी।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। देहरादून और टिहरी में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट से ठंड में इजाफा हो सकता है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link