उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना के 1528 केस एक्टिव, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए संक्रमित मरीज…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार अब लगभग थम सी गई है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य भर में 243 नए मरीज़ मिले हैं। जबकि इस दौरान एक संक्रमित की मौत हुई है। कल के मुकाबले नए केस में आज गिरावट आई है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 1500 करीब पहुंच गया है। जबकि फरवरी माह में कोरोना से ज्यादा मौते हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना के 243 मामले सामने आये है। इसमें देहरादून के 83, हरिद्वार में 54, पौड़ी में 13, उतरकाशी में 10, टिहरी में 17, बागेश्वर में 01, नैनीताल में 14, अल्मोड़ा में 06,
पिथौरागढ़ में 09, उधमसिंह नगर में 07, रुद्रप्रयाग में 07, चंपावत में 04 तो चमोली में 18 नए केस मिले है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस 1528 हो गए है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 89989 पहुंच गया है। वहीं 85362 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल 14 हजार करीब टेस्ट जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें 12 हजार करीब सैंपल निगेटिव मिले है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


