उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां डंपर से टकराकर सड़क पर पलटी कार, तीन लोग थे सवार…
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर लालकुआं क्षेत्र से आ रही है। यहां आज डंपर से टकरा कर कार पूरी पलट गई। कार में तीन लोग मौजूद बताए जा रहे है। कार पलटने से कार सवार लोगों की जान अटक गई। स्थानिय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए बामुश्किल लोगों को कार के बाहर निकाला। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से जनहानि होने से बच गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी से बरेली जा रही कार शनिवार सुबह 10:18 बजे गुमटी इंडियन ऑयल डिपो बैंड के पास मुख्य हाईवे पर एक डंपर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट कर रोड से नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से कार में बैठे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल सबकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी जिस कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। वरना बड़ा हादसा हो जाता।
कार में सवार लोगों की पहचान गुरमीत पुत्र बलबीर सिंह निवासी करमपुर चकलुवा कालाढूंगी उम्र 32, हरमीत कौर पुत्री सतेंद्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र – 20, और गरिमा पुत्री हीरा सिंह पता उपरोक्त उम्र 29 के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


