बॉलीवुड के संगीतकार और गायक बप्पी लहरी नहीं रहे, डिस्को किंग के नाम से हुए थे फेमस... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

बॉलीवुड के संगीतकार और गायक बप्पी लहरी नहीं रहे, डिस्को किंग के नाम से हुए थे फेमस…

देश

बॉलीवुड के संगीतकार और गायक बप्पी लहरी नहीं रहे, डिस्को किंग के नाम से हुए थे फेमस…

प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। 69 साल की आयु में मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। मंगलवार रात बप्पी लाह‍िड़ी की तबीयत अचानक काफी ब‍िगड़ गई। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की पर नाकामयाब रहे।

बप्पी लाह‍िड़ी पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्हें पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था। गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे। बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लाह‍िड़ी है।

उन्होंने 70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आइकॉन‍िक गाने दिए हैं। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है। वो बप्पी दा ही थे जिनकी आवाज ने इस गाने को घर-घर पॉपुलर किया था। बाद में बप्पी दा को डिस्को किंग के नाम से जाना जाने लगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link