उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में चुनावी ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी को पड़ा दिल का दौरा, मचा हड़कंप…
नैनीताल: उत्तराखंड में विधानसभा के लिए वोटिंग के बीच भीमताल विधानसभा सीट से बड़ी खबर आ रहीं है। यहां रीखाकोट चुनाव बूथ पर पीठासीन अधिकारी को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी के दौरान अधिकारी को हार्ट अटैक आने से मौके पर हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भीमताल विधानसभा सीट के ओखलकांडा के बूथ संख्या-47 राजकीय प्राथमिक रीखाकोट के पीओ नवीन चंद्र जोशी को हार्ट अटैक आ गया। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ओखलकांडा अस्पताल से 108 रवाना की गई, लेकिन बूथ सड़क से चार किमी 4 की पैदल दूरी पर था। जिस कारण नवीन चंद्र जोशी को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाया गया। जहां से उन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर योगेश सिंह ने हेलीकॉप्टर मंगाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


