उत्तराखंड
उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से होंगी शुरू, डेट शीट भी की जारी…
देहरादूनः विधानसभा चुनाव के बीच आज उत्तराखंड बोर्ड ने अपने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं का एलान कर दिया। यह परीक्षा अगले महीने 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के फाइनल एग्जाम को लेकर विद्यार्थियों को कई दिनों से इंतजार था। आखिरकार शुक्रवार शाम को उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ बोर्ड ने डेटशीट भी जारी कर दी है।

यहां हम आपको बता दें कि हाईस्कूल की परीक्षा सुबह और इंटर की परीक्षाएं दोपहर की पाली में होंगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। सुबह की पाली सुबह आठ बजे और दोपहर की पाली दो बजे से शुरू होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



