Big Breaking: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बने 'नौछमी नारायण', अश्लील ऑडियो वायरल होते ही राजनीति में आया भूचाल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बने ‘नौछमी नारायण’, अश्लील ऑडियो वायरल होते ही राजनीति में आया भूचाल…

उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बने ‘नौछमी नारायण’, अश्लील ऑडियो वायरल होते ही राजनीति में आया भूचाल…

हल्द्वानी: उत्तराखंड में जहां चुनावी माहौल गर्म है तो वहीं एक ऑडियो में राजनीति में भूचाल मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑडियो भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत किसी महिला से अश्लील बातें करते हुए सुनाई दे रहे हैं। भाजपा के सबसे बुजुर्ग मंत्री और प्रत्याशी का ऐसा ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। चुनाव से ठीक पहले मंत्री का ऑडियो वायरल होने से भाजपा फंस गई है , जिसके बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। हालांकि , हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ऑडियो में वैसे तो कुछ बहुत ज्यादा आपत्तिजनक नहीं है। लेकिन बातचीत के बीच-बीच में महिला-पुरुष के बीच में रंगीनमिजाजी के साथ कुत्सित अश्लील बातचीत के अंश हैं। जो किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति की इज़्ज़त चौराहे पर उतारने के लिए पर्याप्त हैं। मतदान से कुछ ही दिन पूर्व वायरल हुई इन ऑडियो क्लिप को लेकर उनके विधानसभा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ऑडियो क्लिप को लेकर भाजपा प्रत्याशी जहां रक्षात्मक मुद्रा में हैं तो उनके विपक्षी इसे जमकर वायरल कराने में जुटे हैं। इस ऑडियो पर उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़ा हमला बोला है।

गरिमा दसौनी ने कहा कि अब उत्तराखंड भाजपा गरिमा की सारी हदों को पार कर चुकी है। गरिमा ने कहा की एक लंबी फेहरिस्त प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की है जिनके हाथों मातृशक्ति का लगातार उत्पीड़न हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और उनके ही मंत्री विधायक ऐसी ऐसी हरकत करते हैं। कालाढूंगी विधानसभा सीट से भाजपा के सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी बंशीधर भगत इस चुनाव में एक बड़ी मुसीबत में फंसते गए हैं। बंशीधर भगत के एक के बाद एक कई अश्लील ऑडियो वायरल हुए हैं , जिसमें एक महिला से गंदी बातें करते सुनाई पड़ रहे हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link