रुद्रप्रयाग
Big Breaking: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गृहमंत्री अमित शाह कल घर-घर मांगेंगे वोट…
देहरादूनः उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। आज गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मथुरा, ग्रेटर नोएडा और दादरी में घर-घर प्रचार अभियान शुरू किया। कल, शुक्रवार को हमेशा उत्तराखंड में डोर टू डोर प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह 11 बजे अमित शाह रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। अमित शाह सबसे पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे और यहीं से अपने प्रचार अभियान की भी शुरुआत करेंगे। रुद्रप्रयाग में अमित शाह यहां पर वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे।इसके अलावा वो घर-घर जाकर लोगों से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।
बता दें कि कल सुबह 11 बजे गृहमंत्री रुद्रप्रयाग में स्थित गुलाबराय हेलीपैड में उतरेंगे। जिसके बाद वो सबसे पहले अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम के निकट स्थित भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे। दर्शन करने के बाद वो रुद्रप्रयाग बाजार में डोर टू डोर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






