देहरादून
Big Breaking: देहरादून में शर्मनाक वारदात, यहां कूड़े के ढेर में पड़ा मिला नवजात का शव…
देहरादून: उत्तराखंड को शर्मसार करती घटना देहरादून से सामने आई है। राजधानी के मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे कूड़ेदान से एक नवजात का शव बरामद हुआ है। नवजात के स्वजनों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम के कूड़ेदान में एक नवजात पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई तो एक लाल रंग के जैकेट के अंदर एक नवजात शिशु लिपटा हुआ मिला। जैकेट खोलकर देखा गया तो नवजात शिशु लगभग एक या दो दिन का लग रहा था। पुलिस ने वहां मौजूद व्यक्तियों से नवजात शिशु के बारे मे पूछा, लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि नवजात को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले रायपुर थाना क्षेत्र में भी एक नवजात का शव खेत से बरामद हुआ था। पुलिस की ओर से नवजात के स्वजनों की तलाश की लेकिन अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






