उत्तराखंड
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, देखिए किसको कहां से मिला टिकट…

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है।
आम आदमी पार्टी ने आज अपने 9 अन्य प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें गढ़वाल से पांच जबकि कुमाऊं से 4 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने टूट कर इसकी जानकारी दी।
आज जारी की गई आम आदमी पार्टी की लिस्ट में पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग उत्तम भंडारी, सहसपुर भरत सिंह, मसूरी श्याम बोरा, झबरेड़ा राजू बिराटिया, डीडीहाट दीवान सिंह मेहता, लाल कुआं चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता आनंद सिंह राणा और खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया है।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, देखिए किसको कहां से मिला टिकट… pic.twitter.com/41QZWueQ7o
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) January 14, 2022
बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक कुल 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में 70 सदस्यीय विधान सभा सीट को देखते हुए अभी पार्टी 19 और प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




