उत्तराखंड
Big Breaking: राजभवन में कोरोना ने दी दस्तक, 33 कोरोना पॉजिटिव मिलने से दो दिन के लिये बंद…

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण में अब राजभवन में भी दस्तक दे दी है। यहां 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एहतियातन राजभवन को दो दिन के लिए बंद रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष सर्तकता बरती जा रही है। देहरादून स्थित राजभवन में दो दिनों के बंद के दौरान राजभवन परिसर स्थित समस्त कार्यालय को सैनेटाइज किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, राजभवन में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। जिसके बाद मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 32 अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब कुल 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों के संक्रमित मिलने के बाद राजभवन 13 और 14 जनवरी के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान राजभवन में वृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




