उत्तराखंड
Big news: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बैंकट हॉल रिया पैलेस में लगी भयंकर आग…
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के हल्द्वानी के छडायल स्थित उनके आवास के पीछे उनके बैंकट हॉल रिया पैलेस में रविवार को आग लग गई। आग लगने से बैंकट हॉल को काफी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि आग बैंकट हॉल के पिछले हिस्से गोदाम में लगी, जहां डेकोरेशन सहित कुर्सी, रजाई, गद्दे के अलावा अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
रविवार सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के हल्द्वानी स्थित बैंकट हॉल में अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण कि चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया। आग की लपटें एक किमी दूर से भी देख रही थी।
आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर यशपाल आर्य और और संजीव आर्य ने पहुंचकर आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई।
घटना के दौरान मौके पर घंटों तक भारी भीड़ जुटी रही। आग से करीब 6 लाख रुपये का सामान जमकर खाक हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



