देहरादून
Big Breaking: इन मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े PWD संविदा कर्मी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव…
देहरादून: उत्तराखंड में भले ही धामी सरकार रोजगार और नौकरियों के दावें कर रही हो लेकिन धरातल पर कई समस्याएं देखने को मिल रही है। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत विभागीय संविदा कनिष्ठ अभियंता कर्मचारी पिछले 47 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके चलते आज दो कर्मचारी परेड ग्राउंड के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक नीचे न उतरने का निर्णय लिया है। जिससे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2017 में 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद 38 कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक 304 कनिष्ठ अभियंताओं का नियमितीकरण नहीं हुआ है। मांगों को लेकर कर्मी 47 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे है। आज (शुक्रवार) कैबिनेट बैठक से पहले आक्रोश रैली निकालने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को सूचित किया था। इस दौरान पुलिस बल के साथ झड़प हुई साथ ही कुछ कर्मियों को सुद्दोवाला जेल भी भेज दिया गया है। उसके बाद दो कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। लेकिन कर्मचारी नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि आज केबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए चयन प्रक्रिया अधिकृत की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






