देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार को दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम, होगा उग्र आंदोलन, जानिए मामला…
देहरादूनः उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के परिजन एक बार फिर सड़क पर आ गए है। ग्रेड पे की मांग करते हुए परिजनों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर चार घंटे में ग्रेड पे का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन सड़क जाम करनी पड़ेगी। पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने लगातार दूसरे दिन भी गांधी पार्क में धरना दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के स्वजन की ओर से लगातार विरोध जारी है।
21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2001 बैच के 1500 पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। दो महीने बाद भी शासनादेश जारी नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों के स्वजन नाराज हैं।वहीं सरकार के खिलाफ पुलिसकर्मियों के स्वजनों के विरोध को देख पुलिस विभाग सकते में हैं। पुलिसकर्मियों की ओर से लगातार स्वजनों पर नजर रखी जा रही है। कुछ समय बाद पुलिस उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर सकती है।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर सीएम आवास के लिए कूच किया था। हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार किया और सुद्धोवाला ले गई, जहां शाम को उन्हें छोड़ा गया। अब एक बार फिर स्वजनों के अल्टीमेटम से पुलिस विभाग नजर रखा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






