उत्तराखंड
धामी सरकार ने उत्तराखंड में भी लगाया नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक…
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन और कोविड केसों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि नाइट कर्फ्यू को प्रभारी ढंग से लागू किया जाए। प्रदेशभर में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। पिछले दिनों देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिले दिशा-निर्देश के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



