हरिद्वार
Big Breaking: कांग्रेस में दो फाड़, उत्तराखंड सरकार के खिलाफ निकाले जलूस में भिड़े दो गुट, जमकर मारपीट…
रुड़की। उत्तराखंड की सियासत में जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे -वैसे ही सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है कई हैरान कर देने वाली घटनाएं हो रही है। कांग्रेस में दो फाड़ देखने को मिल रही है। रुड़की में कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ सिविल लाइन जुलूस मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर जुलूस में शामिल कार्यकर्त्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां पर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। वहीं, कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। बता दें कि एक दिन पहले ही देहरादून में हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। रावत समर्थकों ने प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट कर डाली। कांग्रेस भवन में ये विवाद हुआ था। जिसका समाधान अभी निकला नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel


