Big Breaking: उत्तराखंड में यहां मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, 7 और 8 साल के बच्चे भी शामिल, गांव में पसरा मातम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, 7 और 8 साल के बच्चे भी शामिल, गांव में पसरा मातम…

उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, 7 और 8 साल के बच्चे भी शामिल, गांव में पसरा मातम…

चमोली: उत्तराखंड के चमोली के घाट ब्लॉक से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से गाँव मे कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घुनी गांव निवासी दिनेश लाल पुत्र ध्यानी राम पीआरडी में कार्यरत थे। दिनेश का शव घर के एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर लगे हुक पर फांसी से लटका मिला है। जबकि बाकी 4 सदस्य संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर ही मृत पाए गए। मृतकों में दिनेश लाल (38 वर्ष), उनकी पत्नी बीरा देवी (35 वर्ष), बेटी नेहा (13 वर्ष), बेटा अरुण (8 वर्ष) व बेटा अक्षय (7 वर्ष) शामिल हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई डाक्टरों की टीम को बुलाकर ही गांव में ही करवाई जा रही है। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
20 Shares
Share via
Copy link