उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में हवा पर लटकी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार…
अल्मोड़ा: पहाड़ पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। ऐसे में एक बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है।। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस अल्मोड़ा के भतरौंजखान से रामनगर जा रही थी। इसी दौरान बस खाई में गिरने से बच गई। बस का एक हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। नीचे गहरी खाई होने के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि भतरौंजखान से 20 किलोमीटर आगे पनुवाधोखन के पास सड़क काफी संकरी होने के कारण सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय बस का आगे का पहिया सड़क से नीचे निकल गया। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकालकर हादसा होने से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि उस समय बस में 20 यात्री सवार थे। अगर समय रहते चालक और यात्री सूझबूझ न दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


