देहरादून
Big Breaking: देहरादून में यहां तीन सेना के जवान मिले कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एफआरआई और तिब्बती कॉलोनी के बाद अब अब तीन सेना के जवान संक्रमित पाए गए है। तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तीनों जवान देहरादून से सटे चकराता स्थित एक बटालियन में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद बटालियन के अफसरों से जानकारी ली जा रही है। वहीं शनिवार को देहरादून में कोरोना के सबसे ज्यादा 10 मरीज मिले हैं। जबकि, चमोली में एक और नैनीताल में दो नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। बाकी अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है।
वहीं केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट मोड में है। जबकि, सार्वजनिक जगहों पर लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। कई लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए डीएम ने नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दे दिए है। मास्क न लगाने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







