उत्तराखंड विधानसभा चुनावः बीजेपी में टिकट के दावेदारों का जमावाड़ा, ऐसे होगा प्रत्याक्षियों का नाम तय... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः बीजेपी में टिकट के दावेदारों का जमावाड़ा, ऐसे होगा प्रत्याक्षियों का नाम तय…

देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः बीजेपी में टिकट के दावेदारों का जमावाड़ा, ऐसे होगा प्रत्याक्षियों का नाम तय…

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रचार- प्रसार के बीच अब भाजपा में टिकट के दावेदार भी सामने आ रहे है। बीजेपी कार्यालय में दावेदारों का जमावाड़ा देखने को मिल रहा है। ऐसे ही नजारा उस वक्त देखने को मिला जब  चुनाव प्रभारियों के देहरादून पहुंचने की खबर लगते ही पार्टी में टिकट के दावेदारों ने देहरादून की दौड़ लगा दी। प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारियों से दो मिनट की मुलाकात के लिए दावेदार लंबा इंतजार करते रहे। जिनकी भेंट नहीं हो पाई, उन्हें प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों से अपने भावी इरादे जाहिर किए। तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने टिकट दावेदारी पर पार्टी का विजन साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों के नाम तय करेगा। लेकिन जिताऊ प्रत्याशियों की खोज के लिए जल्द कमेटी गठित होगी जो सभी 70 विधानसभाओं में जाएगी। कमेटी के सदस्य स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करेंगे और योग्य और जिताऊ दावेदारों के नामों की सूची तैयार कर पार्टी को सौंपेंगे।

 

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link