उत्तराखंड
मौसम: उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप, अगले पांच दिन इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के तेवर बदल रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अब अगले पांच दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा है।
मौसम विभाग की माने तो देहरादून में आसमान में बादल छाए रहेंग। साथ ही सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। इसके साथ ही सुबह-शाम जनपदों में उथला कोहरा रहने की संभावना है। साथ-साथ जिलों में सुबह-शाम शीतलहर चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel

