देहरादून
देहरादून की इस मशहूर यूनिवर्सिटी की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल, छात्रों और शिक्षकों के बीच हुई हाथापाई…
देहरादून: मशहूर दून यूनिवर्सिटी छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई की खबरें सामने आई। जिसके कुछ वीडियो भी सामने आये हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दून विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन जारी है। यह आंदोलन ऐसी कुछ मांगों को लेकर है, जो दून विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। छात्रों का कहना है जब तक यूनिवर्सिटी की धांधलियों की जांच के आदेश नहीं होते अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून विश्वविद्यालय में कुछ छात्र विश्वविद्यालय में लिए गए निर्णय पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में बिना टेंडर के ही मेस किसी नए ठेकेदार को दे दी गई। यही नहीं विश्वविद्यालय में नियुक्तियों पर भी धांधली के आरोप छात्रों की तरफ से लगाए गए हैं। इन मामलों को लेकर विश्वविद्यालय के एडमिन कार्यालय के बाहर छात्र दिन-रात आंदोलन कर रहे हैं। मामला तब और भी गरम हो गया जब इस आंदोलन स्थल पर एक छात्र के हाथ से विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने मोबाइल छीन लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया। इसके बाद इस जगह पर शिक्षक और छात्रों में धक्का-मुक्की हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






