उत्तराखंड
गजब: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री ने दिया भरी सभा में ऐसा बयान, लोगों ने उड़ाई हंसी, जमकर हो रहे ट्रोल…
श्रीनगर : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एक बार फिर अपने अजब गजब बयान के चलते चर्चाओं में आ गए हैं। उनके गांव में घास की दुकान वाला बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्हें इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धन सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में जो भी महिलाएं घास काटती हैं, अब सरकार उनको पैक घास देगी, जैसे गैस सिलेंडर और राशन देते हैं, वैसे ही गांवों में घास की दुकान खोली जाएगी। जब उन्होंने ये बात कही तो उनके सामने बैठी महिलाएं भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। साथ ही मंत्री ने कहा कि सभी को 20 किलो हरा चारा मिलेगा।
आपको बता दें कि अपने बयानों के चलते मंत्री धन सिंह रावत अपनी और पार्टी की लगातार फजीहत करा रहे हैं। अपने बयान के कारण वह एक बार फिर से हंसी का पात्र बन गए हैं। इससे पूर्व भी मंत्री धन सिंह रावत ‘बादलों को ऐप के जरिये आगे पीछे करने’ का बयान देकर ट्रोल हो चुके हैं। श्रीनगर में मंत्री धन सिंह रावत ने एक बार फिर से बेतुका बयान दिया है। जिसमें मंत्री ये कहते नजर आ रहे हैं कि हर गांव में एक घास की दुकान खोली जाएगी। जिससे वह ट्रोलर के निशाने पर आ गए हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक अजीबोगरीब बयान दिया था कि वो प्रदेश की गायों को सोने के लिए गद्दे भी लगवाने जा रहे हैं। जिससे गायों को आराम मिले और वे ज्यादा दूध भी दे सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



