Big Breaking: उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला क्षत-विक्षत शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला क्षत-विक्षत शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त…

हरिद्वार

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला क्षत-विक्षत शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त…

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। आज सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया बाईपास मार्ग पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालात में शव पेड़ पर लटका मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया बाईपास रोड में ट्रू वैल्यू शोरूम के सामने पीर बाबा को जाने वाले गधेरे के पास जंगल में झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका एक शव सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं शव करीब करीब 3 से 4 हफ्ते पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस नियमानुसार पंचनामा एवं शिनाख्त की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 60 साल है। उसने सफेद रंग का कुर्ता एवं पाजामा पहना है। अभी अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in हरिद्वार

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link