Big Breaking: ताबातोड़ फायरिंग की दो वारदातों से दहली राजधानी, एक युवक की मौत एक गंभीर घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: ताबातोड़ फायरिंग की दो वारदातों से दहली राजधानी, एक युवक की मौत एक गंभीर घायल…

उत्तराखंड

Big Breaking: ताबातोड़ फायरिंग की दो वारदातों से दहली राजधानी, एक युवक की मौत एक गंभीर घायल…

देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराधी बेखौफ है। दो फायरिंग की घटना से राजधानी दहल उठी। देहरादून के प्रेमनगर और राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मामूली विवाद में गोली चल गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक गम्भीर घायल है। जिसका उपचार चल रहा है। मामले में पुलिसकर्मी का नाम भी आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजपुर में जिस युवक ने गोली चलाई है वह पुलिस कर्मी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि पहला मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां आपसी रंजिश में कुछ युवकों ने गोली चला दी। गोली 23 वर्षीय राहुल को लगी, जिसे दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार राहुल हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है। शुक्रवार देर रात उसका कुछ व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राहुल पर फायर झोंक दिया। गोली राहुल के पेट में लगी। वहीं दूसरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। डीआइटी यूनिवर्सिटी के निकट पुनीत की दुकान है। रात करीब नौ बजे एक युवक कार से आया और दुकान के पास लघुशंका करने लग गया। पुनीत ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने पिस्तौल निकाली और पुनीत पर फायर झोंक दिया। गोली पुनीत के पेट में लगी। उसे गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार DIT यूनिवर्सिटी के पास शराब स्टोर के पास आरोपित ने दुकानदार पर पिस्तौल से फायर झोंक दिया। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें सामने आई है। आरोपित पुलिस का जवान बताया जा रहा है। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस उसे बचाने के काम मे जुट गई है। घटना के बाद आरोपितों की तलाश में प्रेमनगर व राजपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने हर वाहन की तलाशी लेने के बाद उसे आगे जाना जाने दिया। हालांकि, देर रात तक आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में पर्दाफाश किया जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link