खुलासा: प्रोपर्टी डीलर का सौंग नदी में मिला शव, मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

खुलासा: प्रोपर्टी डीलर का सौंग नदी में मिला शव, मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

उत्तराखंड

खुलासा: प्रोपर्टी डीलर का सौंग नदी में मिला शव, मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

देहरादून। देहरादून पुलिस ने रिटायर्ड टीचर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि प्रापर्टी को लेकर तीन आरोपितों ने एक रिटायर्ड टीचर की हत्या कर दी और शव को बोरी में डालकर सौंग नदी में फेंक दिया। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद मामले का खुलासा डीआइजी जन्मेजय खंडूरी ने किया है। इस मामले में पुलिस ने विजय जोशी और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उनका तीसरा साथी सतपाल निवासी खैरी कला नेपाली फार्म अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी ने बताया कि 31 अगस्त को डोईवाला का एक व्यक्ति शिकायत लेकर पहुंचा था कि 30 अगस्त की शाम को उनके चाचा सुभाष चंद्र शर्मा निवासी जीवनवाला डोईवाला घर से निकले, लेकिन दोबारा घर नहीं लौटे। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और काल डिटेल रिकार्ड सहित सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पता लगा कि 30 अगस्त की सुभाष चंद्र शर्मा अपने दोस्त विजय जोशी निवासी जीवनवाला के घर गए थे। सुभाष चंद्र शर्मा के विजय जोशी के घर पहुंचने से पहले ही वहां दो लोग मोटरसाइकिल पर आए थे। काफी देर तक वह विजय जोशी के घर पर ही रहे। इस मामले में पुलिस ने विजय जोशी से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और पुलिस पर ही आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। जांच में पाया गया कि विजय जोशी और सुभाष चंद्र शर्मा पुराने दोस्त थे। सुभाष चंद्र जोशी के सारे व्यक्तिगत व जमीन संबंधी काम विजय जोशी करता था। विजय जोशी ने सुभाष चंद्र शर्मा का एक प्लाट धोखे से अपने नाम कर दिया था।

वहीं सुभाष चंद्र का विजय जोशी के ऊपर चार पांच लाख रुपये उधार भी था और सुभाष चंद्र लगातार विजय जोशी पर रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। 14 सितंबर को लापता सुभाष चंद्र शर्मा का शव सौंग नदी के किनारे से बरामद हुआ। मृतक के स्वजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने जब घटना वाले दिन विजय जोशी के घर आए दो व्यक्तियों की तलाश की तो इनमें से एक व्यक्ति वीरेंद्र उर्फ रविंद्र निवासी खैरीकला नेपाली फार्म श्यामपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया की 30 अगस्त को उन्होंने सुभाष चंद्र शर्मा का गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव बोरी में डालकर सौंग नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने विजय जोशी और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उनका तीसरा साथी सतपाल निवासी खैरी कला नेपाली फार्म अभी भी फरार है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
4 Shares
Share via
Copy link