देश
JOB: पांचवी और आठवीं पास के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन…
देहरादून: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगर आप भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी करने का मन बना रहे तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। FCI ने पंजाब राज्य में अपने डिपो और कार्यालयों में चौकीदार के विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।
बता दें कि उम्मीदवारों को 8वीं (मध्य) कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही पूर्व संविदा सुरक्षा गार्ड को 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://fci-punjab-watch-ward.in/login पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://documents.fci-punjab-watch-ward.in/notificationhttps://documents.fci-punjab-watch-ward.in/notification के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 860 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें से 345 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं, 86 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस श्रेणी से हैं, 180 रिक्तियां ओबीसी श्रेणी से हैं, और 249 रिक्तियां एससी श्रेणी के हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






