उत्तराखंड
गजब: शादी के नाम पर बड़ा धोखा, दुल्हन की मुँह दिखाई में दूल्हे के उड़ गए होश,जानिए क्या है मामला…
उधमसिंह नगर: शादी के नाम पर बाजपुर के युवक के साथ बड़ा धोखा हो गया। छोटी बहन को दिखा कर युवक के ससुराल वालों ने उसकी शादी युवक से 25 साल बड़ी बहन से करवा दी। मामले का खुलासा उस वक़्त हुआ जब मुँह दिखाई की रस्म हुई। दुल्हन का चेहरा देखते ही दूल्हे के होश उड़ गए। युवक अब न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट पहुँचा है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बरहनी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र गुच्छन का निकाह बाजपुर निवासी सबीना पुत्री तालिब के साथ तय हुआ था। बिना दान दहेज के निकाह होना था। निकाह में तालिब व उसके परिवार वालों ने धोखे से सबीना की जगह अपनी तलाकशुदा बेटी मिशरा उर्फ शौकीन उर्फ नन्हीं के साथ इकबाल का निकाह करा दिया। जब निकाह के बाद घर में महिलाओं ने मुंह दिखाई की रस्म अदा की तब पता चला कि दुल्हन बदल चुकी है और इकबाल से करीब 25 साल बड़ी है तो परिजनों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जिससे उनके होश उड़ गए।
वहीं मामला पंचायत तक पहुँचा लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके आरोपित उसके पुत्र को जबरदस्ती ले गए हैं और अपने घर में रखा हुआ है। मामले की शिकायत करने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई। तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


