उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह ने ली शपथ, शहीदों को याद कर दिया ये पैगाम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह ने ली शपथ, शहीदों को याद कर दिया ये पैगाम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह ने ली शपथ, शहीदों को याद कर दिया ये पैगाम…

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद बतौर 8वे राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने शपथ ली है। बुधवार को उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्हें देव भूमि उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कि ये धरती (उत्तराखंड) सैनिकों, संतों और विद्धानों की है। गुरु गोविंद सिंह जी के भी ये ही तीनों रूप हैं। उन्होंने इस दौरान देश के लिए शहीद होने वाले उत्तराखंड के जवानों की शहादत को भी याद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

आपको बता दें कि राज्यपाल गुरमीत सिंह चीन मामलों में विशेषज्ञ माने जाते है। ये मशहूर डिफेंस एक्सपर्ट हैं। वो रक्षा और विदेश नीति से संबंधित टीवी डिबेट शो में हिस्सा लेते रहे हैं। साथ ही कई पत्र-पत्रिकाओं के जरिए भी रक्षा और सामरिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। लेफ्टिनेंट के नियुक्त कर माना जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा दांव खेला है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

To Top
1 Shares
Share via
Copy link