देहरादून
Big Breaking: अचानक इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, उठ रही आग की भयावह लपटे…
डोईवाला: राजधानी देहरादून से सटे डोईवाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर एक लिसा फैक्ट्री अचानक आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग से आसपास की अन्य फैक्ट्री भी खतरे की जद में आ गई हैं।
बताया जा रहा है कि तारपीन के तेल से भरे गोदाम में आग लगी है फैक्ट्री से धूआं व आग की लंबी लपटें उठ रही हैं। जिसे कई किलोमीटर आसपास क्षेत्रों में देखा जा रहा है। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है। फैक्ट्री के आस पास आबादी एरिया भी है। हालांकि, आग अभी आसपास क्षेत्रों में नहीं फैली है। पुलिस ने बताया कि लिसा फैक्ट्री के पीछे आग लगी है, जिसमें तारपीन का तेल बनता है। हालांकि, फैक्ट्री के दूसरे हिस्सा जिसमें तारपीन के तेल की पैकिंग की जाती है वह हिस्सा सुरक्षित है। फिलहाल आग तारपीन के गोदाम में लगी हुई है, जिस को बुझाने का प्रयास चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






