योजनाः गर्भवती महिलाओं को यहां लगेगा कोरोना का टीका, विभाग ने शुरू की तैयारियां... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

योजनाः गर्भवती महिलाओं को यहां लगेगा कोरोना का टीका, विभाग ने शुरू की तैयारियां…

उत्तराखंड

योजनाः गर्भवती महिलाओं को यहां लगेगा कोरोना का टीका, विभाग ने शुरू की तैयारियां…

देहरादून: उत्तराखंड में अब युवाओं और बुजुर्गों के टिकाकरण के बाद गर्भवती महिलाओं के टिकाकरण का काम शुरू होने वाला है। राजधानी देहरादून में गर्भवतियों के लिए वैकसिनेशन सेंटर बनाने काम चल रहा है। स्वास्थ विभाग की ओर से अस्पतालों में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञों के संपर्क में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

आपको बता दें कि शासन कोरोना की रोकथाम के प्रयास में जुटा हुआ है। सीएम धामी ने चार माह के भीतर 100 फीसदी टिकाकरण करने का लक्ष्य रखा है ऐसे में कवायद तेज हो गई है। रोजाना हजारों लोगों का टिकाकरण किया जा रहा है। अब जल्द ही विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण प्रारंभ किया जाएगा। देहरादून में इसके लिए काम शुरू हो गया है। गर्भवती महिलाओं की सुविधा को देखते हुए उनके टीकाकरण के लिए देहरादून में एक अलग से सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जहां सिर्फ गर्भवती महिलाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना और उनकी टीकाकरण संबंधित घबराहट को दूर करना विभाग के लिए बड़ा काम है। जिसके लिए विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए सभी स्त्री रोग विशेषज्ञों और आंगनबाड़ी आशा वर्करों को निर्देश दिए हैं। जिसके तहत अब आंगनबाड़ी आशा वर्कर अपने संपर्क में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को जागरूक कर बताएंगी कि कोरोना का टीका ना सिर्फ संक्रमण से उनकी रक्षा करेगा, बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना के खतरे से बचाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link