राजनीति: आप के सिरमौर पहुंच रहे लगातार राजधानी, सरगर्मी तेज, कर्नल कोठियाल, CM चेहरे के मिले संकेत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

राजनीति: आप के सिरमौर पहुंच रहे लगातार राजधानी, सरगर्मी तेज, कर्नल कोठियाल, CM चेहरे के मिले संकेत…

देहरादून

राजनीति: आप के सिरमौर पहुंच रहे लगातार राजधानी, सरगर्मी तेज, कर्नल कोठियाल, CM चेहरे के मिले संकेत…

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 उत्तराखंड से पूर्व आप के दिग्गज दिल्ली से उत्तराखंड की ओर चलने लगे हैं। जिसमे मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल पर दांव खेलने की तैयारी में है। यहां पहुंचे आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जनता से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में कर्नल अजय कोठियाल के बारे में पूछकर हल्का संकेत तो दे ही दिया है।

रुड़की के एक आश्रम और एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सिसौदिया के निशाने पर भाजपा के इस कार्यकाल के तीनों मुख्यमंत्री रहे। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को उन्होंने जीरो वर्क सीएम करार दिया तो वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी को उनके एक कथित पुराने वायरल वीडियो के आधार पर घेरा।

कहा कि उन्होंने अपने दौरे में आम लोगों से मिलकर एक ही सवाल पूछा कि क्या कर्नल कोठियाल जैसा व्यक्ति उत्तराखंड का भावी मुख्यमंत्री होना चाहिए। उन्हें इसका सकारात्मक जवाब मिला। यही नहीं उन्होंने कर्नल कोठियाल के देशभक्ति के जज्बे पर भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जनता से उन्होंने राय मांगी गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link