उत्तराखंड
WEATHER: उत्तराखंड में आज व कल जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
देहरादून। प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में दो दिन जमकर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादलों की गरजना और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होगी।
मौसम विभाग के जारी बुलेटिन में दो दिन हुई मूसलधार बारिश के कारण पहाड़ में दुश्वारियां बरकरार हैं। आज देहरादून और नैनीताल में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं 17 और 18 जुलाई को एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग मानसून की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार के लिए राज्य में कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
16 जुलाई को देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। 17 को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। 18 को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में झमाझम बारिश हुई है। ऊखीमठ में 159 एमएम, यमकेश्वर में 72.5, चम्पावत में 85.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है। गैरसैंण में 64, पोखरी में 62 एमएम बारिश हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



