देहरादून
अच्छी खबर: उत्तराखंड में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल की कवायद शुरू, सांसद बलूनी कर रहे प्रयास…
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल की स्थापना हो सके, इसके लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पिछले काफी समय से प्रयासरत हैं। उनका यह प्रयास सफल हो जाता है तो वास्तव में यह उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इसको लेकर सोमवार को राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद ने परमाणु ऊर्जा विभाग के मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह से वार्ता की। जिस पर सिंह ने कहा कि इस प्रस्ताव पर काम चल रहा है और जल्द ही परमाणु ऊर्जा विभाग और टाटा मेमोरियल अस्पताल से बातचीत की जाएगी।
इस मौके पर बलूनी ने कहा कि यह प्रयास ऐसा है कि जल्द टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना के साथ ही इसमें तत्काल उपचार सुविधा भी आरंभ हो जाए। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी साझा किया है।
जिसमे वह बता रहे हैं कि जब वह स्वयं कैंसर जैसी खरनाक बीमारी से जूझ रहे थे,तो उनके दिमाग मे निरन्तर एक ही विचार चल रहा था कि जिस तरह से उन्हें उपचार मिल रहा था क्या कभी मेरे उत्तराखंड में भी इस तरह का उपचार मिल पायेगा। यही सोच आज उन्हें उत्तराखंड में कैंसर अस्पताल स्थापित करने को प्रेरित कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






