कोरोना कर्फ्यू: उत्तराखंड में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू! क्या रहेगी ढील जानिए... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

कोरोना कर्फ्यू: उत्तराखंड में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू! क्या रहेगी ढील जानिए…

उत्तराखंड

कोरोना कर्फ्यू: उत्तराखंड में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू! क्या रहेगी ढील जानिए…

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गयी हो लेकिन उत्तराखंड सरकार कोरोना कर्फ्यू को अगले एक हफ्ते ओर बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि सरकार बाजारों को खोलने की अवधि में बदलाव कर सकती है पहले ही हिसाब से अब बाजरों में अब दो घंटे अतिरिक्त वृद्धि कर सकती है। कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई एसओपी रविवार को जारी होगी। उन्होंने बाजारों को शाम सात बजे तक खोलने के संकेत दिए हैं। अभी प्रदेश में बाजार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहे हैं। संक्रमण में लगातार गिरावट आने के बाद सरकार यह फैसला लेने जा रही है, हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चिंतित है। सूत्रों ने बताया कि वीकेंड पर शनिवार व रविवार को पिकनिट स्पाट, पर्यटक स्थल, मनोरंजक पार्क भी खोले जा सकते हैं। वीकेंड पर मसूरी, नैनीताल आदि शहरों में अब सैलानी लौटने लगे हैं, लेकिन आसपास के मनोरंजक पार्क, पिकनिट स्पाट अभी बंद ही चल रहे हैं। इन क्षेत्रों के व्यापारी सरकार पर इन्हें भी खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं। इन व्यापारियों का मानना है कि जब सभी बाजार नियमित तौर पर खुले हैं तो फिर पिकनिट स्पाट बंद करने का औचित्य नहीं रह जाता। उधर, एनटीसीए भी राज्य के सभी राष्ट्रीय पार्क और जू खोलने की अनुमति दे चुका है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए अब इन्हें भी खोला जा सकता है। अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर और एंटीजन में कोई एक जांच रिपोर्ट दिखानी अभी अनिवार्य रहेगी। स्कूल-कालेजों में जुलाई से पहले सिर्फ शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया जा सकता है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link