उत्तराखंड: ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम जुलाई से होंगे लागू, अब आरटीओ में नहीं देना होगा ड्राइविंग टेस्ट.. - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड: ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम जुलाई से होंगे लागू, अब आरटीओ में नहीं देना होगा ड्राइविंग टेस्ट..

देहरादून

उत्तराखंड: ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम जुलाई से होंगे लागू, अब आरटीओ में नहीं देना होगा ड्राइविंग टेस्ट..

देहरादून: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कई लोगों को आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक जुलाई से देशभर सहित प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम लागू होने जा रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ जाकर टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि सड़क और परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी नए नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति जिसने किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से टेस्ट पास किया है, उसे लाइसेंस के लिए अप्लाई करते वक्त आरटीओ में ड्राइविंग टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। उसका ड्राइविंग लाइसेंस प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के सर्टिफिकेट पर ही बन जाएगा। नए नियम एक जुलाई से लागू हो जाएंगे। सड़क और परिवहन मंत्रालय उन निजी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स को ही काम करने की इजाजत देंगे, जिन्हें राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से या फिर केंद्र सरकार की तरफ से मान्यता दी गई हो। इन प्रशिक्षण केंद्रों की मान्यता पांच साल के लिए होगी, इसके बाद उन्हें सरकार से नवीनीकरण करवाना होगा।

यह भी पढ़ें-गजब: बिना वैक्सीन लगे ही मिल गया वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट…

नए नियमों के मुताबिक दोपहिया, तिपहिया और हल्के मोटर वाहनों के केंद्र के पास कम से कम एक एकड़ और मध्यम व भारी वाहनों या ट्रेलरों के केंद्र के पास कम से कम दो एकड़ जमीन होनी चाहिए। ट्रेनर को कम से कम 12वीं पास होना और पांच साल का अनुभव जरूरी है। साथ ही मंत्रालय ने एक शिक्षण पाठ्यक्रम भी निर्धारित किया है। हल्के मोटर वाहन चलाने के लिए, पाठ्यक्रम की अवधि अधिकतम चार हफ्ते होगी जो 29 घंटों तक चलेगी। इन ड्राइविंग सेंटरों के पाठ्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक हिस्सा थ्योरी का होगा और दूसरा हिस्सा प्रैक्टिकल का होगा। लोगों को बुनियादी सड़कों, ग्रामीण सड़कों, राजमार्गों, शहर की सड़कों, रिवर्सिंग और पार्किंग, चढ़ाई और डाउनहिल ड्राइविंग वगैरह पर गाड़ी चलाने के लिए सीखने में 21 घंटे खर्च करने होंगे। थ्योरी हिस्सा पूरे पाठ्यक्रम के आठ घंटे में शामिल होगा। इसमें रोड शिष्टाचार को समझना, रोड रेज, ट्रैफिक शिक्षा, दुर्घटनाओं के कारणों को समझना, प्राथमिक चिकित्सा और ड्राइविंग ईंधन दक्षता को समझना शामिल होगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link