उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: कोरोना कर्फ्यू को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एक हफ्ते तक बढ़ा कर्फ्यू, क्या खुला क्या बन्द जानिए…
देहरादून: उत्तराखंड में कुछ दिनों से कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा है बीते 50 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आ गई है। बता दें कि प्रदेश में 50 दिनों में सबसे कम मामले रविवार को सामने आए हैं। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगे होने से कोरोना के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सरकार ने कोविड कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला लिया है सरकार ने कुछ रियायतें देने के साथ इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
1- हफ्ते में दो दिन दुकानें खुलेगी।
2- 1 जून से स्टेशनरी और किताबो की दुकान खुलेगी।
आज के फैसले के अनुसार अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। 1 जून ओर 5 जून को परचून की दुकानें खुली रहेंगी। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए सरकार ने कोविड कर्फ्यू की अवधि को चौथे चरण में आज से एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है यानी आज 1 जून से 8 जून तक बढ़ा दिया है। इस मर्तबा इसमें आंशिक संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 10 मई को दोपहर एक बजे से 18 मई तक प्रथम चरण का कोविड कर्फ्यू लगाया था। द्वितीय चरण में इसकी अवधि 25 मई सुबह छह बजे तक बढ़ाई गई। तीसरे चरण में इस अवधि को एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


