देहरादून
चारधाम यात्रा 2021: बिना श्रद्धालुओं के कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, ऑनलाइन होंगे दर्शन…
उखीमठ: प्रदेश में बढ़ती महामारी को मद्देनजर रखते हुए चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। साथ ही अब सिर्फ कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे। संकट के इस समय में श्रद्धालुओं की भावनाओं को सम्मान करते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारों धाम के वर्चुअल दर्शन कराने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि चारों धाम के वर्चुअल दर्शन कराने के संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भी चर्चा की जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाराज का सुझाव उचित समझा। अब भक्तों को अपने घर से ही दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। साथ ही भक्तों को गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, के दर्शन के लिए इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे।
चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां
यमुनोत्री धाम – 14 मई 2021
गंगोत्री धाम – 15 मई 2021
केदारनाथ धाम – 17 मई 2021
बदरीनाथ धाम – 18 मई 2021

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






